Home जांजगीर शिवरीनारायण पुलिस थाने का महिलाओं किया घेराव

शिवरीनारायण पुलिस थाने का महिलाओं किया घेराव

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भारत सिंह चौहान
जांजगीर चांपा / शिवरीनारायण वार्ड 14 की सैकड़ों महिलाओ ने आज शिवरीनारायण थाना घेराव कर दिया उनका कहना है कि पुलिस के द्वारा बिना जांच किये ही झूठे छेड़छाड़ के मामले में वार्ड क्रमांक 14 के निवासी बजरंग केवट के ऊपर अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है उसी बात को लेकर पूरे मोहल्ले की महिलाएं आक्रोशित है और उनका कहना है कि जिस लड़की ने बजरंग के ऊपर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है उसका चरित्र पहले से ही खराब है ओ पहले भी 3 लोगो को इस तरह की मामले फसा चुकी है ओर पैसे का लेनदेन कर मामले को रफादफा कर दी है

जब पुलिस ने उस लड़की का चौथी बार इस तरह की घटना का रिपोर्ट लिखा तब उन्होंने एक बार भी ये नही सोचा की इसी के साथ ही इस तरह की घटना बार बार क्यों घटती है एक बार जांच तो कर लेना था जांच के बाद जो सही होता उस पर अपराध दर्ज करते तो हमे कोई एतराज नही होता पर मामला लड़की के भाई के साथ मारपीट का है तो लड़की के साथ छेड़छाड़ का अपराध दर्ज कैसे हो गया इसी बात को लेकर सभी उचित न्याय की मांग शिवरीनारायण थाने से कर रहे हैं