Home छत्तीसगढ़ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिल्हा विधायक कौशिक ने जनसंपर्क...

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिल्हा विधायक कौशिक ने जनसंपर्क विभाग में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली//मुंगेली26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक ने जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी तारतम्य में उन्होंने जिला जनसंपर्क कार्यालय सहायक सूचना अधिकारी सोनू राम चन्द्राकर को निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने, कम्प्यूटर ऑपरेटर (फोटोग्राफर) को समाचार कवरेज में विशेष योगदान देने और वाहन चालक दिनेश साहू बल्ला को कार्यक्रम कवरेज के लिए दी गई जिम्मेदारी को गंभीरता पूर्वक करने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक सुजीत कुमार सिंह ने अधिकारी एवं कर्मचारी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संतोष कुमार कोरी, जिला समन्वयक ताज अली अंसारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर महेंद्र कुमार बंजारा उपस्थित रहे।