Home छत्तीसगढ़ महादेव एप मामले में राज्य के 29 जगहों में छापे एवं गिरफ्तारी

महादेव एप मामले में राज्य के 29 जगहों में छापे एवं गिरफ्तारी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

ब्यूरो में विवेचनाधीन अपराध क्रमांक-06/2024 धारा 120-बी, 34, 420, 467, 468, 471 भा.दं.वि. एवं धारा 7, 11 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 (महादेव एप सट्टा प्रकरण) में ब्यूरो की टीमों द्वारा, आज दिनांक 09.05.2024 के तड़के, दुर्ग में 18 स्थानों पर, रायपुर में 07 स्थानों पर, बलौदा बाजार में 02 जगह, रायगढ़ एवं कांकेर 1-1 स्थान पर कुल 29 स्थानों एवं उनसे संबंधित प्रतिष्ठान्नों पर छापे की कार्यवाही की गई। तलाशी में, महादेव ऐप से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज, हवाला से संबंधित पर्चियां, बैंकों से सबंधित कागजात एवं अन्य संदेहास्पद दस्तावेज बरामद हुए जिनका परीक्षण किया जा रहा है।

लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपी अर्जुन सिंह यादव को पचमढ़ी में लोकेट कर पूछताछ के लिये ब्यूरो लाया गया जिसे पूछताछ के पश्चात्

गिफ्तार किया गया। इस आरोपी से जप्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का परीक्षण किया जा रहा है।

इसी मामले में आज दिनांक 09.05.2024 को 03 आरोपियों चन्द्रभूषण वर्मा, सतीश चन्द्राकर एवं सुनील दम्मानी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

उपरोक्त मामले में ही गिरफ्तार आरोपी अमित अग्रवाल को आज दिनांक 09.05.2024 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिनांक 14.05.2024 तक के लिये पूछताछ हेतु पुलिस रिमाण्ड बढ़ाया गया ।