Home छत्तीसगढ़ कोसरिया गांड़ा समाज के प्रदेश संगठन के द्वारा समाज में शिक्षा को...

कोसरिया गांड़ा समाज के प्रदेश संगठन के द्वारा समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नारायणपुर जिले के गांड़ा समाज के 52बच्चों को स्टेशनरी वितरण किया

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

नारायणपुर पहुंचे समाज के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैयालाल कचलाम ने कहा कि आज के युग में शिक्षा महत्व है, हम चाहते हैं, हमारा शिक्षित हों। महिला पुरूष सब शिक्षित हों। इसी उद्देश्य से प्रदेश भर के कक्षा 8वीं से 12वीं तक के बच्चों को स्टेशनरी वितरण कर रहे हैं। और बच्चों सीधे जुड़कर लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है। अबतक 119बच्चों को कापी, पेन, कंपास वितरण किये हैं। और बच्चों से मिलकर इमानदारी से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किये हैं। वहीं गांड़ा समाज के प्रदेश सचिव आनंद माहवे कहा हमारे समय कई असुविधा थी, फिर भी हमने लगन से पढ़ाई किया। बच्चों से कहा आप सभी खूब पढ़ो। आप हमारे गौरव हैं। अच्छा पढ़ेंगे तो मां बाप और गांव का नाम रौशन होगा। और गांड़ा समाज भी गौरवान्वित होगी। इसलिए अपना मुख्य उद्देश्य शिक्षा को चुनें। बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से तबला वादन की शिक्षा प्राप्त किये वंदना बेसरा ने तबला वादन कर सबका मन मोह लिया। 52बच्चों को कापी, पेन कंपास, पहाड़ा वितरण किया गया। सभी बच्चे उत्साह से शिक्षा ग्रहण करने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष ललदू बेसरा, जिला सचिव राजेंद्र बेसरा, जिला संरक्षक प्रेमदास कचलाम, जिला उपाध्यक्ष अनिल नाग, जिला उपाध्यक्ष बिंदेश्वर बेसरा, क्षेत्रीय अध्यक्ष दयालू बघेल, जिला सहसचिव पंचम बेसरा, हरीश कुलदीप, जयलाल बेसरा, रवि नाग, लखे कचलाम, डमू कुलदीप, महिला जिलाध्यक्ष गनिता कुलदीप, सुनिता बघेल, इंदू बेसरा, सुमन बघेल, जागेश बेसरा, वंदना बेसरा तबला वादक सहित बड़ी संख्या समाज के महिला पुरूष उपस्थित थे।