Home छत्तीसगढ़ देवांगन समाज की होली मिलन समारोह 26 मार्च को

देवांगन समाज की होली मिलन समारोह 26 मार्च को

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली

प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी देवांगन समाज मुंगेली द्वारा 26 मार्च की शाम होली मिलन समारोह का आयोजन देवांगन समाज की बडे भवन में रखा गया है। होली मिलन समारोह को लेकर समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता ने कहा कि यह आयोजन समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि इस उत्सव के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर आकर आपसी मेल-जोल बढ़ाने का अवसर मिलता है। सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन ने समाज के सभी लोगों से आग्रह किया कि वे इस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लें और होली के रंगों की तरह आपसी सद्भाव और भाईचारे को और अधिक गहरा करें। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने और नई पीढ़ी को हमारी परंपराओं से जोड़ने का बेहतरीन माध्यम हैं।