Home मनी 2 महीने में आ रही नई एनपीएस योजना, प्राइवेट जॉब और बिजनेस...

2 महीने में आ रही नई एनपीएस योजना, प्राइवेट जॉब और बिजनेस करने वालों को भी मिलेगा फायदा

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

साल 2004 से लागू हुई नई पेंशन स्‍कीम में अभी तक कई बाद बदलाव किए जा चुके हैं. शुरुआत में इस योजना को सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू किया गया था, लेकिन अब इसका दायरा बढ़ाकर प्राइवेट सेक्‍टर के कर्मचारियों तक भी कर दिया गया है. अभी तक देश में करोड़ों कर्मचारियों ने एनपीएस में अपना खाता भी खुलवा लिया है. इन खातों की देखरेख करने वाले पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने अगले 2 से ढाई महीने में एक नई एनपीएस योजना लॉन्‍च करने की बात कही है. आइये समझते हैं कि इसका फायदा किसे और कैसे मिलेगा.
पीएफआरडीए के चेयरमैन एस. रमण ने बताया कि नियामक अगले 60-70 दिन में एनपीएस स्वास्थ्य पेंशन योजना शुरू करेगा. यह योजना स्वास्थ्य बीमा और पेंशन को एक साथ जोड़ने वाला उत्पाद होगी. एनपीएस स्वास्थ्य योजना का उद्देश्य चिकित्सा जरूरतों के लिए एक समर्पित पेंशन खाते की सुविधा उपलब्ध कराना है. इसके साथ एक ‘टॉप-अप’ स्वास्थ्य बीमा भी होगा जिसे पेंशन कोष, एनपीएस अंशधारकों की ओर से उपलब्ध कराएगा. उन्होंने कहा कि पेंशन कोष, टॉप-अप स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने के लिए बीमा कंपनियों के साथ साझेदारी करेंगे.
हेल्‍थ इंश्‍योरेंस के लिए कंपनी भी सेलेक्‍ट
रमन ने बताया कि इस योजना को हाल ही में निदेशक मंडल की बैठक में मंजूरी मिली है. हम इसे लगभग 60 से 70 दिन में शुरू कर सकेंगे. फिलहाल आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को पहले सेवा प्रदाता के रूप में जोड़ा गया है और जल्द ही अन्य कंपनियां भी इस योजना से जुड़ सकती हैं. उन्होंने कहा कि यह योजना एनपीएस के सभी वर्गों के अंशधारकों के लिए उपलब्ध होगी. योजना के तहत लागू शुल्क और प्रभार बहु-योजना ढांचे (एमएसएफ) के तहत होंगे और इन्हें पारदर्शी तरीके से सार्वजनिक किया जाएगा. इन शुल्कों में स्वास्थ्य लाभ प्रशासक (एचबीए) को देय शुल्क भी शामिल होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here