रायपुर : श्री आशीष टिकरिया ने जनसंपर्क संचालक का पदभार संभाला
रायपुर, 1 अक्टूबर 2026
जनसंपर्क विभाग के नव नियुक्त संचालक श्री आशीष टिकरिया ने आज जनसंपर्क संचालनालय में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए नवीन दायित्व के लिए ने शुभकामनाएं दीं।



