Home स्वास्थ आपको इन बीमारियों से छुटकारा दिलाएगा केले का सेवन

आपको इन बीमारियों से छुटकारा दिलाएगा केले का सेवन

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

अगर आप रोजाना केला खाते हैं तो हार्ट अटैक की संभावना बहुत हद तक कम हो जाती है. इसके अलावा भी इसके कई अन्य फायदे हैं. केले का रंग जैसे ही भूरा होने लगता है, हम उसे सड़ा हुआ मानकर फेक देते हैं. लेकिन, इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं कि सड़ा हुआ केला भी बहुत काम का होता है . अगर इसका खाने में इस्तेमाल किया जाए तो कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है .

केले के होते है कई प्रकार

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रंग के आधार पर केले चार रंग के होते हैं . केला सड़ा है, पका है या कच्चा है इसके बारे में इसके रंग से ही पता चलता है . अगर केले का रंग हरा है तो यह कच्चा होता है . इसका इस्तेमाल सब्जी के तौर पर भी किया जाता है . जैसे-जैसे यह पकने लगता है, इसका रंग पीला होने लगता है. जब यह ज्यादा पक जाता है तो इसके छिलके पर भूरे-भूरे धब्बे आने लगते हैं. अगर इस दौरान भी इसे खाने में नहीं इस्तेमाल किया गया तो यह ज्यादा पक कर सड़ने लगता है . सड़ने के दौरान इसके छिलके का रंग पूरी तरह भूरा हो जाता है.

ऐसे कर सकते है उपयोग

इसी के साथ सड़े हुए केले में ट्रिप्टोफैन की बहुत मात्रा होती है . यह स्ट्रेस और एंजायटी को कम करता है . इसके अलावा इसमें पोषक तत्वों का भंडार होता है. इसलिए, सड़े हुए केले का इस्तेमाल ब्रेड बनाने के लिए, या फिर मिल्कशेक बनाने के लिए किया जा सकता है. अगर आप हरे केले को खाते हैं तो यह आपके ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखता है . यह बहुत धीरे-धीरे पचता है, जिसकी वजह से ब्लड ग्लूकोज बहुत कम पैदा होता है .