Home समाचार प्रज्ञा पर चेतावनी, मोदी बोले- मुगालते मे न रहें, कांग्रेस को महंगी...

प्रज्ञा पर चेतावनी, मोदी बोले- मुगालते मे न रहें, कांग्रेस को महंगी पड़ेगी साध्वी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मध्यप्रदेश में भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को प्रत्याशी बनाए पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि साध्वी की उम्मीदवारी कांग्रेस को महंगी पड़ने वाली है। उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार भी जमानत पर रिहा है। इस पर चर्चा नहीं, लेकिन भोपाल की उम्मीदवार जमानत पर हो तो ये बहुत बड़ा तूफान खड़ा कर देते हैं ये कैसे चलेगा।

उन्होंने कहा कि उन सबको जवाब देने के लिए साध्वी प्रज्ञा एक प्रतीक है और यह कांग्रेस को महंगा पड़ने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार के दौरान ये बातें कही। उन्होंने कहा कि समझौता एक्सप्रेस का फैसला आ गया है। क्या निकला? दुनिया में 5,000 साल तक जिस महान संस्कृति और परंपरा ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश दिया, ‘सर्वे भवन्तु सुखिन:’ का संदेश दिया, जिस संस्कृति ने ‘एकम् सद् विप्रा: बहुधा वदन्ति’ का संदेश दिया, ऐसी संस्कृति को आपने(कांग्रेस) बिना सबूत के आतंकवादी कह दिया।

पीएम मोदी ने कांग्रेस के दिवंगत नेता पूर्व पीएम राजीव गांधी को भी निशाने पर लिया। कहा कि जब 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या हुई तो उनके सुपुत्र ने कहा था, एक बड़ा पेड़ गिरता है तो जमीन हिलती है। उसके बाद देश में हजारों सरदारों का कत्लेआम किया गया। क्या यह एक निश्चित लोगों का आतंक नहीं था क्या? इसके बावजूद उन्हें प्रधानमंत्री बना दिया गया। इसके संबंध में देश के न्यूट्रल मीडिया ने सवाल नहीं पूछा, जो आज पूछ रहे हैं।