Home समाचार सोनिया गांधी 22 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर आएंगी रायबरेली

सोनिया गांधी 22 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर आएंगी रायबरेली

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायबरेली। कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और रायबरेली सीट से प्रत्याशी सोनिया गांधी 22 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आ रही हैं। उनके साथ कांग्रेस महासचिव और उनकी सुपुत्री प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। यहां सोनिया गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भेट कर उनसे चर्चा  करेंगी। दूसरे दिन यानी 23 अप्रैल को वे क्षेत्र के वोटरों से रू-ब-रू होंगी। बता दें कि सोनिया गांधी का मुकाबला भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से हैं जो कांग्रेस छोड़कर कुछ ही दिनों पहले भाजपा में शामिल हुए हैं। एसपी-बीएसपी गठबंधन ने इस सीट पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। ज्ञात हो कि रायबेरली कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता है।

यहां से पहली बार 1952 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी ने जीत हासिल कर कांग्रेस का खाता खोला था जो सोनिया गांधी तक जारी है। महज 3 बार यहां कांग्रेस को मात मिली है। वह भी तब जब यहां से  गांधी परिवार  का कोई सदस्य चुनाव मैदान में नहीं उतरा था। इससे पहले सोनिया गांधी ने पूजा-पाठ और रोड शो के बाद रायबरेली सीट से अपने पुत्र राहुल गांधी, पुत्री प्रियंका गांधी, दामाद रॉबर्ट वाड्रा व नाती-नातिन सहित हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं की की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया था। इस सीट पर मतदान  6 मई को होगा।