Home समाचार तेजस्वी यादव बोले- पीएम मोदी की पूरी राजनीति दिखावटी, मिलावटी और बनावटी

तेजस्वी यादव बोले- पीएम मोदी की पूरी राजनीति दिखावटी, मिलावटी और बनावटी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

नई दिल्ली।  बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा है कि उनकी  पूरी राजनीति दिखावटी, मिलावटी और बनावटी है। मोदीजी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं, मैन्युफैक्चरर हैं, होलसेलर हैं और रिटेलर हैं। उनकी कथनी और करनी में भारी अंतर है। जुमलेबाजी के अलावा उन्होंने कुछ नहीं किया है।   तेजस्वी ने कहा कि भाजपा का छुपा एजेंडा है और उसके लोग नागपुरिया कानून देश में लागू कराना चाहते हैं। इनका संविधान में कोई भरोसा नहीं है, ये वैसे लोग हैं जो अंबेडकर की मूर्ति तोड़ते हैं। चारा घोटाले में रांची की जेल में बंद लालू यादव के बारे में उनके छोटे बेटे तेजस्वी ने कहा कि यह पहला मौका है जब उनके पिता चुनावी कैंपेन में शामिल नहीं हैं। लोग परेशान हैं, उन्हें लग रहा है कि उनके साथ धोखा हुआ है। तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी ने इतने बड़े- बड़े वादे किए जिसे पूरा नहीं किया। लोगों में विश्वास की कमी है और गुस्सा बहुत ज्यादा है।  तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी ने हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया लेकिन नोटबंदी में साढ़े तीन करोड़ रोजगार छीन लिया। 2018 का एक सर्वे बताता है कि डेढ़ करोड़ लोगों ने अपने रोजगार गंवा दिए। कुल मिलाकर मोदी जी पांच साल में 15 करोड़ रोजगार खा गए। किसान परेशान है। न उनकी आय दोगुनी हुई, न उनका कर्जमाफी हुई। इसलिए लोग काफी परेशान हैं। तेजस्वी ने कहा कि संविधान और देश को बचाना है, आरक्षण खतरे में है, इसे बचाना मुख्य मुद्दा है। 13 रोस्टर ओबीसी प्रोफेसर को बाहर निकालने की साजिश है।