Home देश इसरो ने अंतरिक्ष में फैले कचरे पर नजर रखने के लिए बनाया...

इसरो ने अंतरिक्ष में फैले कचरे पर नजर रखने के लिए बनाया नया सिस्टम कंट्रोल रूम

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने अंतरिक्ष में फैले मलबे से अपनी उच्च मूल्य की अंतरिक्ष संपत्तियों की निगरानी और सुरक्षा के लिए एक केंद्र की आधारशिला रखी है। इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने शुक्रवार को बेंगलुरु में स्पेस सिचुएशन अवेयरनेस कंट्रोल सेंटर SSAM (अंतरिक्ष स्थितपरक जागरुकता नियंत्रण केंद्र) की आधारशिला रखी।

इसरो ने एक बयान में कहा कि स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस एंड मैनेजमेंट लगातार बढ़ते मानव निर्मित अंतरिक्ष मलबे की संख्या और ऑपरेशनल अंतरिक्ष यान के साथ बढ़ते टकराव के खतरे के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण क्षेत्र बन गया है। बताते चलें कि इसरो के 50 सैटेलाइट अंतरिक्ष में कार्यरत हैं, जिसमें नेविगेशन, कम्युनिकेशन, सर्विलांस सैटेलाइट शामिल हैं।

इसरो ने स्पेस सिचुएशन अवेयरनेस एंड मैनेजमेंट की स्थापना का उद्देश्य उच्च मूल्यवान अंतरिक्ष संपत्ति की अंतरिक्ष मलबे के निकट आने और टकराने से रक्षा करना है। SSAM से संबंधित सभी गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से करने के लिए एक कंट्रोल सेंटर बेंगलुरु द्वारा स्थापित किया गया है। ISRO के अनुसार, नियंत्रण केंद्र बढ़ते मलबे और ऑपरेशनल स्पेस असेट्स के मद्देनजर SSAM के लिए गहन गतिविधियों की सुविधा प्रदान करेगा।

इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने कहा कि अभी तक इसरो नॉर्थ अमेरिका एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) के डाटा पर निर्भर कर रहा था, जो पब्लिक डोमेन पर उपलब्ध है। यह अंतरिक्ष के कचरे को ट्रैक करने के साथ ही हमारे सक्रियर और मृत सैटेलाइट पर नजर रखता है। हालांकि, यह वैश्विक डाटा सटीक नहीं होता है। NORAD के पास सटीक डाटा भी होता है, जिसे वह अपने नेटवर्क के सदस्यों को एक्सक्लूसिवली मुहैया कराता है। लिहाजा, इसरो उस डाटा को नहीं देख सकता था।