Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में छुटभैये नेताओं की गाड़ियों में हूटर, परिवहन मंत्री बोले- पुलिस...

छत्तीसगढ़ में छुटभैये नेताओं की गाड़ियों में हूटर, परिवहन मंत्री बोले- पुलिस से करेंगे चर्चा

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

मोटरयान अधिनियम के विरुद्ध निजी वाहनों में हूटर का उपयोग हो रहा है। छुटभैये नेता अपने वाहनों में खुलेआम हूटर लगाकर घूम कर रहे हैं। इस पर परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि इस पर कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग से चर्चा की जाएगी। राजीव भवन में सोमवार को परिवहन मंत्री अकबर ने मीडिया से चर्चा के दौरान यह बात मानी कि हूटर का दुरुपयोग बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हूटर के उपयोग के लिए नियम है। फायर ब्रिगेड के वाहन या एम्बुलेंस में हूट लगाने का नियम है, लेकिन उसके उपयोग को लेकर भी नियम बना हुआ है। जब फायर ब्रिगेड का वाहन आग बुझाने जा रहा हो या एम्बुलेंस में मरीज हो, तभी हूटर बजाया जा सकता है।

इसके अलावा राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति, विधानसभा अध्यक्ष की पायलटिंग में लगे वाहन, कार्यपालिक दंडाधिकारी के वाहन और उनकी अधिकारिता में कानून व्यवस्था बनाने वाले अधिकारियों के वाहनों पर भी हूटर लग सकता है। हूटर के दुरुपयोग की बात की जाए, तो राजधानी में ही वार्ड स्तर के नेताओं तक ने अपने निजी वाहनों पर हूटर लगा रखा है।

गृहमंत्री के सामने रो पड़ीं, सामाजिक कार्यकर्ता

राजीव भवन में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दरबार लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजनों की समस्याएं सुनीं। सामाजिक कार्यकर्ता ममता शर्मा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने कहा कि कोरिया जिले में एक महिला के साथ पुलिस वालों ने रेप किया है। पीड़िता मुख्यमंत्री से मिल चुकी है, उसके बाद भी एसपी-आइजी पुलिस वालों को बचाने में लगे हैं। यह कहकर शर्मा रोने लगीं। उन्होंने गृह मंत्री से मांग की कि घटना दिनांक को पुलिस वालों के मोबाइल का लोकेशन निकलवाया जाए।

तबादले के आवेदन कम, टिकट के ज्यादा आने लगे

राजीव भवन में परिवहन व वन मंत्री अकबर ने भी दरबार लगाया। उन्होंने बताया कि तब मंत्रियों के दरबार लगने की व्यवस्था लागू हुई, तब ट्रांसफार का दौर चल रहा था। इस कारण हर मंत्री के दरबार में तबादले के आवेदन ज्यादा आया करते थे। अब नगरीय निकाय चुनाव करीब है, तो टिकट के लिए आवेदन ज्यादा आने लगे हैं। अकबर ने यह भी बताया कि बाघ और चीता की गणना के लिए सरकार नया टेंडर करने जा रही है।