Home समाचार पाकिस्तानी वायुसेना ने अपने म्यूजियम में विंग कमांडर अभिनंदन का पुतला लगाया

पाकिस्तानी वायुसेना ने अपने म्यूजियम में विंग कमांडर अभिनंदन का पुतला लगाया

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

पाकिस्तानी वायुसेना ने अपने एक म्यूजियम में एक पुतला लगाया है जो भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की तरह नजर आता है. पीटीआई के मुताबिक यह पुतला कराची स्थित म्यूजियम में लगाया गया है. इस साल फरवरी में भारत-पाकिस्तान के बीच एक हवाई टकराव हुआ था. विंग कमांडर अभिनंदन ने इस दौरान पाकिस्तानी वायुसेना के विमान को मार गिराया था. हालांकि उनका विमान पाकिस्तान में गिर गया था. इसके बाद वे लगभग तीन दिनों तक पाकिस्तानी सेना की हिरासत में भी रहे थे.

मीडिया में आयी खबरों के अनुसार एयर चीफ मार्शल मुजाहिद अनवर खान ने इस सप्ताह पाकिस्तानी वायुसेना के इस म्यूजियम के नये सेक्शन का उद्घाटन किया है. इसका नाम ‘ऑपरेशन स्विफ्ट रिटॉर्ट’ रखा गया है. इसी हिस्से में एक पुतला लगा है जो विंग कमांडर अभिनंदन की तरह दिखता है. पुतले के पास चाय का कप और उनके विमान मिग-21 का ढांचा भी रखा हुआ है.