Home विदेश पाकिस्तान ने भारत को दी अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची, जानिए क्यों...

पाकिस्तान ने भारत को दी अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची, जानिए क्यों ?

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भारत और पाकिस्तान ने बुधवार को एक द्विपक्षीय समझौते के तहत एक दूसरे के साथ अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की एक सूची साझा की. यह परंपरा 29 सालों से चली आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा यह सूची 31 दिसंबर 1988 को पाकिस्तान और भारत के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं के खिलाफ प्रतिबंधों पर समझौते के अनुच्छेद -2 के अनुसार एक भारतीय उच्चायोग के अधिकारी को सौंपी गई थी.

कहा गया है “पाकिस्तान में परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची आधिकारिक तौर पर आज 10:30 बजे (पीएसटी) विदेश मंत्रालय में भारतीय उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को सौंप दी गई.”

नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने भारतीय परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची पाकिस्तान उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को 11:00 बजे (IST) सौंपी. समझौते में यह प्रावधान है कि दोनों देश हर साल 1 जनवरी को एक दूसरे को अपने परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की जानकारी देंगे. यह 1 जनवरी, 1992 से लगातार किया जा रहा है. यह लगातार 29वां साल है.