Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें जब एक पाकिस्तानी मुस्लिम को नागरिकता मिल सकती है तो फिर, अदनान...

जब एक पाकिस्तानी मुस्लिम को नागरिकता मिल सकती है तो फिर, अदनान सामी के पद्म सम्मान पर बोले दिग्विजय सिंह….

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

कांग्रेस सीनियर लीडर और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सिंगर अदनान सामी को पद्म श्री अवार्ड के लिए नामित होने के बाद CAA पर सवाल उठाया है। दिग्विजय सिंह ने कहा मेरी आलोचना हुई थी जब मैने अदनान सामी के नाम की सिफारिश पद्म पुरुस्कार के लिए की थी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे खुशी है कि अदनान सामी को भारतीय नागरिकता मिली और उन्हें पद्म अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

CAA पर दिग्विजय सिंह का सवाल

दिग्विजय सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब एक पाकिस्तानी मुस्लिम को भारतीय नागरिकता दी जा सकती है तो फिर CAA को लेकर आने की क्या जरुरत थी। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगते हुए कहा कि इस कानून को लाने का मकसद बस हिन्दू और मुस्लिमों के बीच दरार पैदा करना है।

इससे पहले देशभर में नागरिकता कानून लागू हो चुका है वहीँ भारत की सर्वोच्च अदालत ने भी CAA पर तत्काल रोक लगाने से इंकार कर दिया है। देशभर में कई लोग नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं, लोगों का मानना है कि इस कानून से धर्म विशेष के साथ भेदभाव किया जा रहा है जबकि सरकार का कहना है कि इस कानून से किसी भारतीय को डरने की जरुरत नहीं है।

सरकार साफ कर चुकी है कि नागरिकता कानून नागरिकता देने के लिए हैं न कि नागरिकता छीनने के लिए। सरकार भी विपक्ष पर आरोप लगा रही है कि राजनीती के लिए विपक्ष इस कानून को लेकर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।