Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा बोले- नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव जल्द कराएगी...

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा बोले- नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव जल्द कराएगी सरकार…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव जल्द कराए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि चुनाव कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। कोर्ट में लंबित मामले जल्द सुलझाने का भी प्रयास है।

मंत्री ने अनयूज्ड लैंड का उपयोग करने को लेकर कहा कि सभी विभागों को अनयूज्ड लैंड को लेकर सरकार कार्ययोजना बनाएगी। जिसका उपयोग कर सरकार विकास के कामों में करेगी। मंत्री ने स्मार्ट सिटी के कामों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार में कुछ भी काम हुआ है, वह सत्यानाश कर दिया है। लेकिन जो काम हो चुका है, अब उसका सही उपयोग किया जाएगा। स्मार्ट सिटी एरिया से जो दुकानें हटाई जा रही हैं, उन्हें वापस दुकानें दी जाएगी। दुकान संचालकों से सिर्फ कंस्ट्रक्शन कोस्ट ली जाएगी। झुग्गियों के बदले भी मकान दिए जाएंगे।