Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें किसानों को 2 लाख रुपए तक की कर्जमाफी, 5 लाख लोगों को...

किसानों को 2 लाख रुपए तक की कर्जमाफी, 5 लाख लोगों को नौकरी देंगे; राज्य में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

उद्धव सरकार का पहला बजट शुक्रवार को वित्त मंत्री अजित पवार ने विधानसभा में पेश किया। बजट में किसानों और युवाओं पर फोकस रखा गया। किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया गया है। राज्य की नौकरियों में स्थानीय लोगों को 80% आरक्षण देने की घोषणा भी की गई है। इसके लिए कानून बनाया जाएगा। वहीं, पेट्रोल-डीजल में एक रुपए का वैट बढ़ाया गया है। इससे पेट्रोल-डीजल एक रुपए महंगा होने का अनुमान है। इस फैसले से राज्य को 1800 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होगी। वित्त मंत्री ने इस बार 9,510 करोड़ रुपए का घाटे का बजट पेश किया। 

किसानों को सब्सिडी भी देगी सरकार

राज्य की गठबंधन सरकार (शिवसेना-कांग्रेस और राकांपा) ने किसानों को बड़ी राहत दी है। सितंबर 2019 तक कर्ज लेने वाले सभी किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ होगा। इसके अलावा जिन किसानों का कर्ज दो लाख से ज्यादा है, उन्हें सरकार दो लाख की सब्सिडी देगी। जिन किसानों ने 2018-19 में कर्ज लिया है और नियमित तौर पर अपनी किस्त भर रहे हैं, उन्हें 50 हजार रुपए का इंसेटिव दिया जाएगा। नागपुर में एनर्जी पार्क बनेगा। इससे कृषि के लिए दिन में बिजली दी जाएगी।

5 लाख युवाओं का रोजगार देने का लक्ष्य

बजट में मुख्यमंत्री रोजगार योजना शुरू करने का भी ऐलान किया है। इसमें प्रदेश के 10 वीं पास तक के युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार ने अगले 5 साल में 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। शिक्षा के क्षेत्र के लिए सरकार ने 6 हजार करोड़ का प्रावधान रखा है। परिवहन विभाग में 1600 नई बसों को शामिल करने की घोषणा की गई है। ये बसें वाई-फाई से लैस होगी। साथ ही, घर से 50 किमी की दूरी पर डायलिसिस सुविधा स्थापित करने के लक्ष्य के तहत 75 डायलिसिस केंद्र स्थापित किए जाएंगे। विधायकों का लोकल एरिया डेवलपमेंट का फंड 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ किया गया है। महिला रोजगार को बढ़ावा देने के लिए महिला बचत समूहों से एक हजार करोड़ रुपए की सरकार की तरफ से खरीदारी करने का लक्ष्य तय किया गया है।

मुंबई-बेंगलुरु कॉरिडोर के लिए 4000 करोड़ रु

मुंबई-गोवा हाईवे के लिए 1200 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है। यह सिर्फ भूमि अधिग्रहण के लिए है। मुंबई-बेंगलुरु कॉरिडोर के लिए 4000 करोड़ रु. का फंड दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री की स्मृति में शंकरराव चव्हाण स्मारक का निर्माण कराया जाएगा। वर्ली में पर्यटन केंद्र के लिए एक हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। वर्ली आदित्य ठाकरे का विधानसभा क्षेत्र है। महिला बचत समूहों से एक हजार करोड़ रुपए की खरीदारी सरकार की ओर से होगी।

हर जिले में बनेगा एक महिला पुलिस थाना

प्रदेश में महिला सुरक्षा को देखते हुए हर जिले में एक महिला थाना बनाया जाएगा। हर साल एक लाख नए सोलर पंप लगाए जाएंगे। पुणे के बालेवाड़ी में अन्तराष्ट्रीय खेल यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। सरकार ने अब अपना पूरा पैसा प्राइवेट की बजाए सरकारी बैंकों में ही जमा करने की बात भी कही है।

बजट भाषण में पढ़ी हरिवंश राय बच्चन की एक कविता
बजट भाषण के बीच वित्त मंत्री ने हरिवंश राय बच्चन की एक कविता की एक लाइन पढ़ी- ‘असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो; क्या कमी रह गयी है उसे देखो और सुधार करो।’ इसके बाद सदन में मौजूद सभी पक्षों के विधायकों ने जमकर तालियां बजाईं।