Home देश कौन बनेगा महाराष्ट्र का अगला गृहमंत्री? CBI जांच के आदेश के बाद...

कौन बनेगा महाराष्ट्र का अगला गृहमंत्री? CBI जांच के आदेश के बाद देशमुख ने दिया इस्तीफा!

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंबई
गृह मंत्री अनिल देशमुख (Home Minister Resigns)के इस्तीफा देने के बाद अब इस पद की रेस में दिलीप वलसे पाटिल और हसन मुशरिफ का नाम चर्चा में है। सूत्रों की माने तो अगले गृह मंत्री के रूप में दिलीप वलसेपाटील की तैनाती लगभग तय मानी जा रही है।

हालांकि इसी बीच हसन मुश्रीफ(Minister Hasan Mushrif) का भी नाम अचानक रेस में शामिल होने से मुकाबला कड़ा हो गया है। बीजेपी के नेता और पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (BJP Leader Sudhir Mungantiwar) के मुताबिक हसन मुश्रीफ को गृहमंत्री पद की कमान दी जा सकती है। हालांकि मुनगंटीवार की बात कितनी सच साबित होगी यह आने वाले दिनों में पता चलेगा।

कौन हैं मुश्रीफ
हसन मुश्रीफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी के मुस्लिम चेहरे वाले नेता हैं और शरद पवार के करीबियों में से एक भी माने जाते हैं। मुस्लिम लगातार पांचवीं बार विधायक बने हैं और फिलहाल महाराष्ट्र में ग्राम विकास मंत्री बिहार मुस्लिम का जन्म 1954 में हुआ था। उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातक किया हुआ है। हिंदी मराठी और अंग्रेजी पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।

ये लोग है रेस में
मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद यह पद किसके पास जाएगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। कई लोगों के नाम चर्चा में भी सुनने को मिल रहे हैं। लेकिन 3 नाम प्रमुख तौर पर इस रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। जिनमें सबसे पहला नाम दिलीप वलसे पाटील (Minister Dilip Walse Patil) का है। वलसे पाटिल राज्य के उत्पादन शुल्क एवं कामगार मंत्री हैं। इसके पहले जयंत पाटील (Minister Jayant Patil) के नाम की भी चर्चा सामने आ रही थी। फिलहाल इस दौड़ में जयंत पाटील कभी नाम शामिल है जयंत पाटील महाराष्ट्र में जलसंपदा मंत्री हैं।

देशमुख ने दिया इस्तीफा
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सीबीआई जांच के आदेश के बाद आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अनिल देशमुख पर तत्कालीन मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने 100 करोड़ रुपए की वसूली का आरोप लगाया था। इन आरोपों को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह आदेश दिया है। इस आदेश के बाद विपक्ष लगातार देशमुख के इस्तीफे की मांग कर रहा था।