Home देश आया मानसून झूम के..:भोपाल में एक घंटे में 1 इंच बारिश, गुना...

आया मानसून झूम के..:भोपाल में एक घंटे में 1 इंच बारिश, गुना में ओले गिरे; धार नदी उफनने से नागपुर हाईवे जाम, एंबुलेंस फंसी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

मध्यप्रदेश में गुरुवार को मानसून ने बैतूल की तरफ से और तेजी से दस्तक दे दी। राजधानी भोपाल में मानसून सक्रिय हो गया है। शुक्रवार दोपहर तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ भोपाल में मूसलधार बारिश हुई। एक घंटे में करीब एक इंच बारिश हुई। कई जगह पानी भर गया। इसके बाद करीब रात 9:45 मिनट पर फिर से बारिश शुरू हो गई।

इसके अलावा गुना के बमौरी क्षेत्र में भी बारिश के साथ ओले गिरे हैं। ग्वालियर, इंदौर, होशंगाबाद, खंडवा में मौसम साफ है। यहां सुबह से तेज धूप है। उमस से लोग बेहाल हैं। वहीं, सागर, छिंदवाड़ा में बादल छाए हुए हैं। भोपाल-नागपुर हाइवे पर धार नदी की पुलिया पर बाढ़ आने से रास्ता बंद हो गया। एम्बुलेंस भी फंस गई। पानी उतरने पर वाहन निकलना शुरू हुए।

भोपाल में दोपहर होते ही बादलों ने डेरा डाला
भोपाल में सुबह से मौसम साफ था। दोपहर होते-होते बादलों ने पूरे शहर को घेर लिया। दोपहर करीब 3:30 बजे ही शाम जैसा मौसम हो गया। इसके बाद तेज हवाएं चलने लगी। करीब 15 मिनट बाद तेज बारिश शुरू हो गई। शहर के एमपी नगर, आनंद नगर, आयोध्या नगर, पिपलानी, रायसेन रोड, पुराना भोपाल, होशंगाबाद रोड आदि क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। यहां एक घंटे में करीब एक इंच बारिश दर्ज की गई। रात को फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया।

विंध्य क्षेत्र में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। यहां गुरुवार को रीवा और सतना जिले में शहर से लेकर गांव तक रिमझिम बारिश हुई है। रात करीब 8.15 बजे से चालू हुआ बारिश का सिलसिला देर रात 12 बजे तक रिमझिम बारिश के रूप में चलता रहा है। हालांकि शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक मौसम साफ रहा।

24 घंटों में ही मानसून जबलपुर, होशंगाबाद, शहडोल और इंदौर के अधिकांश संभागों में फैल गया, जबकि भोपाल और सागर के कुछ हिस्सों में यह सक्रिय हो चुका है।

यहां यलो अलर्ट जारी
प्रदेश के अनूपपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल और देवास जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि रीवा, इंदौर, ग्वालियर, एवं चंबल संभागों के जिलों में, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, भोपाल, राजगढ़, हरदा, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, अगर नीचम और मंदसौर जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने और 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।