Home देश झारखंड के इन जिलों में लू की आशंका, 45 डिग्री रहेगा तापमान;...

झारखंड के इन जिलों में लू की आशंका, 45 डिग्री रहेगा तापमान; 8 शहरों में बारिश के भी आसार

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 झारखंड में 12-15 जून के बीच मानसून की एंट्री होने का पूर्वानुमान है. ऐसे में झारखंड के अधिकांश जिलों में 11 से 15 जून के बीच हल्के से माध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं. बारिश के कारण कई जिलों के तापमान में भी थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है. लेकिन, मानसून के नजदीक होने के बाद भी झारखंड के कुछ जिले ऐसे हैं जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक झारखंड के अलग-अलग जिलों के तापमान में कई अधिक बदलाव नहीं देखने को मिलेगा.

दरअसल रांची मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड के पलामू, गढ़वा और चतरा जिले में 11 और 12 जून को तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है. वहीं हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, लातेहार जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार रहने का पूर्वानुमान है. वहीं झारखंड की राजधानी रांची का तापमान 39 से 40 डिग्री के आसपास रहने की अनुमान है.  कुछ जगहों पर लू चलने की आशंका है. ऐसे में झारखंड के इन जिलों में अभी गर्मी का सितम कुछ दिन और जारी रहेगा.

रांची मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में 11 जून से 14 जून तक बारिश के आसार हैं.इन जिलों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है. कुछ स्‍थानों पर तेज हवा भी चल सकती है. इन जिलों में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश होने का अनुमान है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार 11 जून को राज्य के उत्तरपूर्वी और दक्षिणी भागों में बारिश की संभावना है. बता दें, झारखंड में पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है. सबसे अधिक वर्षा गिरिडी के नंदाडीह में 32.6 एमएम वर्षा दर्ज की गई.

इन जिलों में सताएगी गर्मी, लू की भी आशंका 

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के उत्तर-पश्चिमी व निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं लू की भी स्थिति बनी रही. इस बीच सबसे अधिकतम तापमान डाल्टेनगंज में 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम तापमान गिरिडीह में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं आने वाले 5 दिनों में पलामू, गढ़वा और चतरा में लू चलने की भी आशंका है.