Home धर्म - ज्योतिष Angarak Yoga 2022: मिथुन और धनु समेत इन 5 राशियों के लिए...

Angarak Yoga 2022: मिथुन और धनु समेत इन 5 राशियों के लिए आने वाले दिन होंगे बेहद लकी, जमकर होगा धनलाभ

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

ज्योतिष शास्त्र में मंगल व राहु ग्रह का विशेष महत्व है। हर ग्रह निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं।

Angarak Yoga 2022: राहु और मंगल एक-दूसरे के विरोधी ग्रह माने जाते हैं। मंगल ग्रह के मेष राशि में राहु और मंगल देव की युति से अंगारक योग का निर्माण हो रहा है। यह अंगारक योग मेष राशि में 10 अगस्त तक रहने वाला है। अंगारक योग जैसा कि नाम से ही समझा जा सकता है यह अंगारे जैसा फल देने वाला योग है। इस योग के कारण व्यक्ति क्रोधी और हिंसक हो जाता है। इस योग से कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जाने कि मंगल और राहु की युति से 10 अगस्त तक किन राशि वालों के जीवन सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

मेष राशि – अंगारक योग से मेष राशि वालों के मान-सम्मान में काफी वृद्धि होगी। साथ ही नौकरी और व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं। जो लोग किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह समय काफी अच्छा है। निवेश के लिए यह समय अच्छा है। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। इस समय अवधि में आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों को 10 अगस्त तक की अवधि काफी लाभकारी साबित हो सकती है। इस समय आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों के तरक्की के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।

कर्क राशि – कर्क राशि वालों की इस समय अवधि में कार्यशैली में सुधार होगा। साथ ही पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। इस दौरान पिता के सहयोग से धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

सिंह राशि – अंगारक योग के कारण सिंह राशि वालों के लिए यह समय जमकर धन लाभ करवाने वाला है। इस अवधि में आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। धार्मिक यात्रा हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि – धनु राशि के जातकों को अंगारक योग के कारण लंबे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही रुके हुए काम भी बनेंगे। कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को अपने व्यापार में मुनाफा होगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।