Home देश सीएम योगी का बड़ा ऐलान, हर परिवार से एक सदस्य को रोजगार...

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, हर परिवार से एक सदस्य को रोजगार देंगे, सभी की होगी स्किल मैपिंग

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव के दौरान लोक कल्याण संकल्प पत्र में रोजगार को लेकर किए गए वादे को अमलीजामा पहनाने के क्रम में बुधवार को गोरखपुर में एक बड़ी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव के दौरान लोक कल्याण संकल्प पत्र में रोजगार को लेकर किए गए वादे को अमलीजामा पहनाने के क्रम में बुधवार को यहां एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में हर परिवार के कम से कम एक सदस्य को नौकरी या रोजगार से जोड़ेगी।  इसके लिए जल्द ही प्रदेश में सभी परिवारों की स्किल मैपिंग का अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण देकर लोगों को रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। सरकार का संकल्प है कि प्रदेश में कोई भी परिवार रोजगार से वंचित नहीं रहेगा।

मुख्यमंत्री बुधवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में वृहद रोजगार मेला एवं सेवायोजित प्रशिक्षणार्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्य कौशल विकास मिशन, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्किल मैपिंग के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि कितने परिवार में सदस्य नौकरी से जुड़े हैं। कितने सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर रोजगार कर रहे हैं। कितने सरकारी नौकरी में हैं, इसमें जो भी वंचित मिलेंगे, उनका डाटा तैयार होगा।

एक बार डाटा आते ही बचे परिवारों को विशेष कार्यक्रम से जोड़ कर कम से कम उनके एक सदस्य को नौकरी एवं रोजगार मुहैया कराया जाएगा। वृहद रोजगार मेले के आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के मेले हर जिले में होने चाहिए।

100 ब्लॉकों के बाद 100 नगर निकायों में सीएम फैलोशिप

योगी ने कहा कि प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक ब्लॉकों में एक-एक युवा को मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना से जोड़ा जा रहा है। इसके तहत चयनित युवा को मानदेय, टैबलेट व आवासीय सुविधा मिलेगी। यह नौजवान विजिट कर ब्लॉक की प्रगति की जानकारी शासन को देंगे। 100 ब्लॉकों के बाद योजना को 100 नगर निकायों में भी शुरू किया जाएगा। 

युवा ऊर्जा एवं हुनर को पहचान दे रही डबल इंजन सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में देश की बागडोर संभालने के बाद युवाओं, उद्यमियों, हस्तशिल्पियों व कारीगरों के ऊर्जा व हुनर को पहचान देने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए। स्किल इंडिया, स्टार्टअप, स्टैंडअप, मेक इन इंडिया, मुद्रा आदि योजनाओं के क्रियान्वयन से युवाओं को पहली बार लगा कि सरकार उनके बारे में भी सोचती है। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के साथ ही डबल इंजन की सरकार ने केंद्र व राज्य की रोजगारपरक योजनाओं को तेजी से बढ़ाया है।

कोरोनाकाल की चुनौती स्वीकार कर बेरोजगारी दर 16 फीसद घटाई

योगी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में बीते पांच साल में 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई जबकि 1.61 करोड़ युवाओं को एमएसएमई व उद्यमों में रोजगार से जोड़ा गया। 60 लाख हस्तशिल्पियों व कारीगरों को स्वतः रोजगार के लिए बैंकों से अनुदानित ऋण दिलाए।

इन सबका परिणाम पूरे देश के सामने है। साल 2015-16 में यूपी में बेरोजगारी दर 18 फीसद से अधिक थी। कोरोनाकाल की चुनौती के बीच 40 लाख प्रवासी कामगार एवं श्रमिक यूपी लौटे। इसके बावजूद यूपी में बेरोजगारी दर करीब 16 फीसद घट कर अब महज 2.7 फीसद पर है। 

एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की तरफ यूपी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाना चाहते हैं। इसी दिशा में उत्तर प्रदेश ने अपनी अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य लिया है। इस दिशा में उद्यमियों, कारीगरों, युवाओं के बल पर प्रदेश तेजी से बढ़ा है। साल 2016 में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में छठवें स्थान पर थी, आज यह देश में दूसरे पायदान पर है। बीते 5 साल में उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय एवं जीडीपी दोगुनी हो चुकी है।

शान से फहराएं हर घर तिरंगा

योगी ने सभी लोगों को आजादी का अमृत महोत्सव अभियान से जुड़ने की अपील की। कहा कि 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर कौन से तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीयता की आन, बान मान का प्रतीक होने के साथ ही शहीदों के प्रति सम्मान का भाव भी जागृत करता है।