Home खेल पीवी सिंधु ने 8 साल बाद लिया मिशेल से ‘बदला’ और बन...

पीवी सिंधु ने 8 साल बाद लिया मिशेल से ‘बदला’ और बन गईं कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Commonwealth Games-2022: ओलंपिक में 2 बार पदक जीत चुकीं भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला सिंगल्स का गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 से मात दी. मिशेल ने 2014 में ग्लास्गो में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में सिंधु को सेमीफाइनल में हराया था.

नई दिल्ली. स्टार शटलर और 2 बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games-2022) चैंपियन बन गई हैं. उन्होंने सोमवार को महिला सिंगल्स के फाइनल मैच में कनाडा की मिशेल ली को लगातार गेमों में मात दी. सिंधु ने 21-15, 21-13 से मुकाबला जीतकर देश की झोली में इन खेलों का 19वां गोल्ड मेडल डाला. उन्हें फाइनल जीतने में 48 मिनट का समय लगा.

इसी के साथ 27 साल की पीवी सिंधु ने कनाडाई खिलाड़ी ली से 8 साल पुराना बदला भी ले लिया. मिशेल ली वही शटलर हैं जिन्होंने साल 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में सिंधु को सेमीफाइनल में हराया था. उन खेलों में सिंधु को ब्रॉन्ज मेडल मिला था.

अब भारत की इस स्टार शटलर ने पदक का रंग भी बदल दिया. पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में भी सिंधु को सिल्वर मेडल मिला था. सिंधु का यह कॉमनवेल्थ गेम्स में ओवरऑल 5वां पदक है. उन्होंने गोल्ड कोस्ट-2018 गेम्स में मिक्स्ड टीम का गोल्ड जीता था जबकि सिंगल्स में  उन्हें सिल्वर मिला था.

वर्ल्ड चैंपियनशिप-2019 की गोल्ड मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने पूरे टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने सेमीफाइनल में सिंगापुर की जिया मिन को लगातार गेमों में हराया था. सिंधु ने जिया के खिलाफ 21-19, 21-17 से जीत दर्ज की थी.