Home छत्तीसगढ़ अब एक कॉल पर पौधा आपके घर कलेक्टर ने निःशुल्क पौधा वितरण...

अब एक कॉल पर पौधा आपके घर कलेक्टर ने निःशुल्क पौधा वितरण हेतु वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कलेक्टोरेट परिसर में लगाया चंदन का पौधा तुंहर पौधा तुंहर दुआर’’ योजना के तहत 31 जुलाई तक किया जाएगा पौधा का निःशुल्क वितरण

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली 01 जुलाई 2022// ‘‘तुंहर पौधा तुंहर दुआर’’ योजना के तहत वन विभाग द्वारा विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का निःशुल्क वितरण 31 जुलाई तक किया जाएगा। कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट परिसर से पौधा वितरण हेतु वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही परिसर में चंदन का पौधा लगाकर जिले को और अधिक हरा-भरा बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन करने हेतु लोगों से आह्वान किया। वनमंडलाधिकारी श्रीमती शमा फारूखी ने बताया कि ‘तुंहर पौधा तुंहर दुआर’ योजना का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने हेतु लोगांे को प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत नागरिकों को निःशुल्क पौधा का वितरण किया जायेगा। निःशुल्क पौधा प्राप्त करने के लिए मोबाईल नंबर 8435275558, 7000236038 से सम्पर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी और स्कूली बच्चे उपस्थित थे।