Home छत्तीसगढ़ निजात जागरूकता अभियान के तहत रक्षित केंद्र बिलासपुर में मेंहदी प्रतियोगिता...

निजात जागरूकता अभियान के तहत रक्षित केंद्र बिलासपुर में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रक्षित केंद्र बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह आईपीएस के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जयसवाल और राहुल देव शर्मा सर के मार्गदर्शन में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 40 प्रतिभागियों ने अपना कला का प्रदर्शन किये और निजात अभियान के तहत अवैध नशा नारकोटिक्स ड्रग्स नशीली पदार्थ के विरुद्ध जागरूकता लाने हेतु मेहँदी के माध्यम से लोगो तक जानकारी पहुँचाई गई जिसमें पुलिस आवास में निवासरत महिला बच्चे और एनसीसी एनएसएस स्काउट के बच्चों ने हिस्सा लिया और अपने कला के माध्यम से लोगो को जागरूक किया ।
अलग अलग उम्र और वर्ग वार प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय ईनाम से बच्चों और महिलाओं का उत्साह वर्धन किया गया।
निजात जागरूकता को अलग तरीक़ा से लोगो तक पहुँचने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है महिला बच्चों की बड़ी संख्या में सहभागिता और प्रतिभागी बनकर कार्यक्रम को सफलता की ओर ले जाने में बिलासपुर पुलिस काफ़ी सफल रही है।
मेहँदी प्रतियोगिता के वर्ग वार पुरस्कार फ़ोर्स में प्रथम किरण राठौर ज़िला बल द्वितीय सुमन केशकर नगर सेना पुलिस परिवार में प्रथम आरती कोरी द्वितीय प्रज्ञा भारती 14 वर्ष से कम में प्रथम काजल टंडन द्वितीय आर्मी तिवारी और 14-18 वर्ष में प्रथम चित्ररेखा यादव द्वितीय अंजली लहरे द्वितीय आये और चंचला यादव को विशेष पुरुस्कार दिया गया पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागी और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी का उत्साहवर्धन किया गया।

निजात अभियान के तहत सीएएफ, रेडियो, Mt वर्कशॉप, जेल, नगरसेना, पुलिस परिवार और पुलिस अधिकारी कर्मचारी के लिए प्रतिदिन योगा क्लास के माध्यम से स्वास्थ बेहतर करने हेतु बिलासपुर पुलिस के द्वारा दिनाँक 16/8/2023 से प्रतिदिन प्रातः 6:30-7:30 तक बिलासागुडी मीटिंग कक्ष में निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित की जाएगी।

इस कार्यक्रम आयोजित करने में RI भूपेंद्र गुप्ता का विशेष योगदान रहा