Home छत्तीसगढ़ भगवान शिव के प्रिय सावन माह में हजारों कावड़िया बोल बंम, हर-हर...

भगवान शिव के प्रिय सावन माह में हजारों कावड़िया बोल बंम, हर-हर महादेव जयघोष के साथ कर रहे बाबा भोरमदेव में जलाभिषेक

0
IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के पहल पर कांवडियों, पदयात्रियों, श्रद्धालुओं को मिल रही विशेष सुविधाअमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में 20 हजार से अधिक कांवडियों, श्रद्धालुओं ने किया निःशुल्क भोजन, प्रसादी का ग्रहणकवर्धा, 08 अगस्त 2024। भगवान शिव के प्रिय मास सावन के महीना में भगवान शिव जी पर जलाभिषेक की परंपरा सदियों से चली आ रही है। कांवडियां अमरकंटक के मां नर्मदा का जल लेकर बोल-बंम, बंम बोल के नारे लगाते हुए कबीरधाम जिले में स्थित पुरात्तव, ऐतिहासिक और जनआस्था के केन्द्र बाबा भोरमदेव, जलेश्वर महादेव डोंगरिया और पंचमुखी बूढ़ा महादेव कवर्धा में जलाभिषेक कर रहे है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश व पहल पर कांवड़ियों के लिए अमरकंटक से कवर्धा तक विशेष इंतजाम किए गए है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की निगरानी में संचालित कबीरधाम जिले के बोलबम समन्वय समिति द्वारा अमरकंटक के मृत्युजंय आश्रम में कावड़ियों के लिए भोजन, प्रसादी और उनके ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था की जा रही है। अब तक अमरकंटक स्थित मृत्युंजय आश्रम में 20 हजार से अधिक कांवडियों, श्रद्धालुओं ने निःशुल्क भोजन, प्रसादी का ग्रहण किया है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में समस्त कांवरियों, जत्था पदयात्रियों के स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी प्रकार कि कोई कमी न हो इसकी चिंता करते हुए चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग की टीम बनाकर सतत निगरानी किए जा रहे है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अमरकंटक से भोरमदेव मार्गों तक कांवरियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा कांवरियों को पदयात्रा के दौरान पुलिस पेट्रोलिग टीम द्वारा आवश्यक सहयोग किया जा रहा है। अमरकंटक से मां नर्मदा का जल लेकर जाने वाले कांवरियों जत्था के रुकने एवं विश्राम के लिए ग्राम पंचायत के भवन, स्कूल, वन विभाग के विश्राम गृह, मार्गों में स्थित समस्त सामुदायिक भवन में व्यवस्था किया गया है। कवर्धा शहर में कृषि उपज मंडी तालापुर, नगर पालिका परिषद सामुदायिक भवन ट्रांसपोर्ट नगर, वीर सावरकर भवन, पौनी पसारी, पुराने हॉस्पिटल के सामने एवं यूथ क्लब में कांवरियों के लिए रुकने का व्यवस्था किया गया है। इसके साथ ही भोरमदेव मार्ग में समनापुर स्कूल, राजानवागांव पंचायत, स्कूल भवन और भोरमदेव परिसर में रुकने एवं विश्राम व्यवस्था किया गया है। जिला बोल बंम समन्वय समिति के सदस्य पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर, श्री दौउवा गुप्ता, श्री सुधीर केशरवानी, श्री निशांत झा बताया कि अमरकंटक से धर्मनगरी कवर्धा के बाबा भोरमदेव, जलेश्वर दादा और पंचमुखी बुढ़ामहादेव मंदिर तक कांवड़ यात्रा भव्य और उत्साह के साथ चल रही है।उन्होंने बताया कि अब तक 20 हजार से अधिक कांवडियों, श्रद्धालुओं ने निःशुल्क भोजन, प्रसादी ग्रहण किया है। उन्होंने बताया कि मृत्युंजय आश्रम अमरकंटक से पदयात्रा के प्रस्थान के दौरान कांवडियों को सेव, बूंदी एवं बिस्किट भी वितरण किया जा रहा है, ताकि बीहड़ जंगलों में कांवडियों को पदयात्रा के दौरान रास्ते में किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो। उन्होंने बताया कि सावन में धर्मनगरी कवर्धा शिवमय के साथ हर-हर महादेव, बोल बम के जयघोष गूंज रहा है। कांवरियों का हुजूम बाबा भोरमदेव को जलाभिषेक करने के लिए उमड़ रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से कांवरिए बाबा भोरदेव के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।