Home छत्तीसगढ़ पंडरिया नगर में भव्य दशहरा उत्सव की धूम महिलायें बच्चे बुजुर्ग युवा...

पंडरिया नगर में भव्य दशहरा उत्सव की धूम महिलायें बच्चे बुजुर्ग युवा सभी को रहता है इंतज़ार आनंद सिंह के प्रयासों से नगर सहित क्षेत्र में पुर्नजीवित हुआ दशहरा उत्सव

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

पंडरिया नगर में भव्य दशहरा उत्सव की धूम महिलायें बच्चे बुजुर्ग युवा सभी को रहता है इंतज़ार आनंद सिंह के प्रयासों से नगर सहित क्षेत्र में पुर्नजीवित हुआ दशहरा उत्सव श्री दशरथनंदन जी की भव्य झाकीं सोभायात्रा वही दो घंटे की भव्य आतिशबाजी की जाएगीनगर विकास समिति एवं समस्त नगरवासियों क्षेत्रवशियों द्वारा की जा रही हैं आयोजन की भव्य तैयारियांकवर्धा-

पंडरिया – बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंडरिया नगर में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा उत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। नगर विकास समिति एवं समस्त नगरवासियों द्वारा 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस दशहरा उत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। समिति में शामिल व्यवस्थापन एवं जनसेवक आनंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडरिया नगर में दशहरा उत्सव का आयोजन 12 अक्टूबर को स्थानीय आत्मानंद हाई स्कूल मैदान में किया जाएगा। इससे पूर्व नगर के श्री रामजानकी मंदिर बैरासिन चौक से भगवान राम दरबार की भव्य झांकी एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो गाजे-बाजे तथा आतिशी धमाकों के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए दशहरा उत्सव स्थल आत्मानंद हाई स्कूल मैदान पहुंचेगी। जहां रात्रि 8.00 बजे आकर्षक व मनकोहक आतिशबाजी की जाएगी। तत्पश्चात भगवान श्री राम द्वारा 61 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। आनंद सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पंडरिया नगर के जनमानस के सहयोग से इस आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। यहां बताना लाजिमी होगा कि करीब 6 वर्ष पूर्व तक पंडरिया नगर में इस तरह से सार्वजनिक रूप में और भव्य तरीके से दशहरा उत्सव का आयोजन नहीं किया जाता था। जबकि समूचे जिले में दशहरा उत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जाता था। निश्चित रूप से दशहरा जैसे बड़े पर्व को पंडरिया नगर में सार्वजनिक रूप से न मनाए जाने का यहां के लोगों को मलाल था। जिसे देखते हुए जनसेवक आनंद सिंह ने ही पहल की और नगरवासियों के साथ स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों के सहयोग से करीब दस वर्ष से नगर में बंद दशहरा उत्सव को पुर्नजीवित किया। आज आनंद सिंह के ही प्रयासों से पंडरिया नगर में विगत 6 वर्षा से दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अब न सिर्फ पंडरिया नगर के बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं और देररात तक इस भव्य आयोजन का आनंद ले रहे हैं। इसी परिपाटी के तहत इस बार भी नगर विकास समिति एवं समस्त नगरवासियों द्वारा 12 अक्टूबर को पंडरिया नगर में दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आनंद सिंह ने नगर व क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने का आव्हान किया है।