Home छत्तीसगढ़ ग्राम चकरभाठा बना उप तहसील, 29 ग्राम पंचायतों के 62 गांवों को...

ग्राम चकरभाठा बना उप तहसील, 29 ग्राम पंचायतों के 62 गांवों को मिलेगा लाभ,,विधायक पुन्नूलाल मोहले के प्रयासों से मिली मंजूरी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

मुंगेली

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मंशानुरूप जिले में प्रशासनिक सुविधा बढ़ाने और ग्रामीणों के राजस्व कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राहुल देव ने ग्राम चकरभाठा को उप तहसील घोषित किया है। इस फैसले से 29 ग्राम पंचायतों के 62 गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। अब ग्रामीणों को नामांतरण, भू-अधिकार पत्र, विभाजन, खसरा-खतौनी और अन्य राजस्व कार्यों के लिए जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

प्रशासनिक कार्य होंगे आसान

कलेक्टर ने एसडीएम मुंगेली को निर्देशित किया है कि ग्राम चकरभाठा में उप तहसील संचालन के लिए उपलब्ध अमलों से अस्थायी व्यवस्था करते हुए उप तहसील का संचालन जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए और कार्यप्रणाली प्रारंभ की जाए। चकरभाठा उप तहसील के अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 29, 30, 31, 32, 33, 35, 36, 37, 38, 39 और 40 के राजस्व कार्यों का संपादन किया जाएगा। इसमें आरआई सर्किल टेमरी के 10 पटवारी हल्के और आरआई सर्किल मुंगेली ग्रामीण का 01 पटवारी हल्का को शामिल किया गया है।*ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत* ग्राम चकरभाठा को उप तहसील बनाए जाने से आसपास के किसानों और निवासियों को भू-अधिकार पत्र, नामांतरण, विभाजन, खसरा-खतौनी एवं अन्य राजस्व कार्यों की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिलेगी। इसके अलावा, राजस्व मामलों की सुनवाई भी अब उप तहसील में ही होगी, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और लोगों को बार-बार जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।*विधायक पुन्नूलाल मोहले के प्रयासों से मिली मंजूरी* ग्राम चकरभाठा को उप तहसील घोषित करने के लिए मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने विशेष प्रयास किए थे। विधायक के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप यह निर्णय लिया गया, जिससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के इस निर्णय का स्वागत किया है और इसे स्थानीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।