Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : बूथों पर दिव्यांग भी संभालेंगे मतदान कराने की कमान

छत्तीसगढ़ : बूथों पर दिव्यांग भी संभालेंगे मतदान कराने की कमान

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

11 लोकसभा सीटों पर एक करोड़ 89 लाख 16 हजार 285 मतदाता कुल 23 हजार 727 बूथों पर ईवीएम के बटन दबाकर वोट देंगे। इस बार प्रदेश में पांच हजार 625 क्रिटिकल बूथ चिन्हित किए गए हैं। इसके साथ ही 406 संगवारी मतदान, 464 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बार दिव्यांगजनों की सहूलियत के लिहाज से इनके लिए अलग से बूथ स्थापित किए गए हैं। इसकी कमान 56 दिव्यांग कर्मियों के हवाले होगी। यह अभिनव पहल आयोग की तरफ से पहली बार की जा रही है।

उक्त जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने मंगलवार को कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों को मूलभूत सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इनमें बिजली, पानी, रैम्प आदि की व्यवस्था होगी। राज्य के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम संचालित है।

—दृष्टिबाधित को मिलेगी अलग वोटर स्लिप

इस बार दृष्टिबाधित वोटरों को अलग से ब्रेल वोटर स्लिप दी जाएगी, ताकि उन्हें अपने नाम और बूथ संख्या की जानकारी मिल सके। इसके लिए ब्रेल लिपि में उभरे हुए शब्द होंगे।

–100 वर्ष के ऊपर के 2323 वोटर

सभी लोकसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल 2323 मतदाता सौ वर्ष के ऊपर के हैं। वहीं 75 से 100 वर्ष के बीच वाले तीन लाख 57 हजार 949 वोटर हैं। 18 से 19 वर्ष के बीच वाले मतदाताओं की संक्या पांच लाख 12 हजार 660 है।

–विधानसभा चुनाव में इतने जारी हुए थे डाक मतपत्र

विधानसभा चुनाव के दौरान एक लाख दो हजार 270 डाक मतपत्र जारी किए गए थे। मतगणना के प्रारंभ होने के नियत समय से पूर्व प्राप्त डाक मतपत्र 79 हजार 458 प्राप्त हुए थे। मतगणना के बाद विधि मान्य डाक मतपत्र 66 हजार 100 मिले। इसके अलावा 12 हजार 167 अविधि मान्य डाक मतपत्र है। जारी ईडीसी की संख्या चार हजार 338 डाकमत थे।

–आठ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई

लोकसभा निर्वाचन के दौरान अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा लापरवाही किए जाने पर आयोग ने कार्रवाई की। सीईओ सुब्रत साहू ने बताया कि कुल 11 प्रकरण सामने आए थे। इसमें आठ को कारण बताओ सूचना जारी की गई है। इसके अलावा तीन प्रकरण पर कार्रवाई हुई।

–सरकारी भवनों से हटाई गई एक लाख प्रचार समाग्री

सरकारी भवनों पर पार्टी को जिताने की अपील और दीवारों पर 42 हजार 64 लेखन मिटाए गए। इसके अलावा 45 हजार 515 पोस्टर, 23 हजार 219 बैनर और अन्य सामग्री 21 हजार 885 चुनाव प्रचार सामग्री हटाई गई। कुल एक लाख 32 हजार 678 प्रचार सामग्री हटाई गई। निजी भवनों से 26 हजार 551 दीवार लेखन, 11 हजार 968 पोस्टर, छह हजार 665 बैनर सहित अन्य 11 हजार 146 यानी कुल 56 हजार 329 प्रचार सामग्री हटाई गई।

फैक्ट फाइल

1-इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर ऑफ पोस्टल बैलेट सेवा मतदाताओं को जारी किए जाएंगे।

2-सी-विजिल, सुविधा, समाधान, सुगम सभी एप आदर्श आचार संहिता के बाद से सक्रिय।

3-मतदाताओं की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर वोटर लिस्ट आदि की जानकारी मिलेगी।

4-सभी 27 जिलों में ईवीएम और वीवीपैट के संग्रहण के लिए स्ट्रांग रूम का चयन किया जा चुका है।