Home समाचार कृषि और सामाजिक उत्थान के लिए हैं मशहूर, महाराष्ट्र की राही बाई...

कृषि और सामाजिक उत्थान के लिए हैं मशहूर, महाराष्ट्र की राही बाई और पोपट राव को पद्मश्री…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

महाराष्ट्र के पोपट राव और राही बाई को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म सम्मान की घोषणा की गई। महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में बदलाव लाकर पूरी दुनिया में मशहूर हो चुके पोपट राव और राही बाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सम्मानित करेंगे। इन दोनों के अलावा महाराष्ट्र की ही 9 शख्सियतों को भी पद्मश्री से नवाजा जाएगा। आनंद महिंद्रा को पद्मभूषण् से अलंकृत किया जाएगा।


पोपट लेकर आए गांव में हरियाली

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित हिवरे बाजार गांव में सरपंच हैं, पोपट राव। इस गांव में 80-90 के दशक में भयंकर सूखा पड़ा था। इस समस्या से पोपट राव ने अपने प्रयासों से पूरे गांव को उबारा और एक आदर्श गांव तैयार किया।  सूखे से निपटने के लिए 1990 में एक कमेटी, ज्वाइंट फॉरेस्ट मैनेजमेंट कमेटी बनाई गई। इसके तहत गांव में कुआं खोदने और पेड़ लगाने का काम श्रमदान के जरिए शुरू किया गया।महाराष्ट्र इम्प्लॉयमेंट गारंटी स्कीम के तहत फंड भी मिला। अब गांव में 340 कुएं है। जमीन का वाटर लेवल भी 30-35 फीट पर आ गया है। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में पोपट राव के पानी सहेजने के प्रयासों को सराहा था। सिर्फ खेती के दमपर इनका गांव करोड़पति किसानों का गांव बन चुका है। 

राही को सब कहते हैं ‘सीड मदर’
56 साल की राहिबाई सोम पोपरे को यह सम्मान जैविक खेती के क्षेत्र में दिया जा रहा है। अहमदनगर की रहने वाली राही बाई पढ़ी-लिखी नहीं है, मगर बावजूद इसके खेती के क्षेत्र में इनके ज्ञान का लोहा वैज्ञानिक भी मानते हैं। इन्हें सीड मदर के नाम से जाना जाता है। राही बाई पारिवारिक ज्ञान और प्राचीन परंपराओं की तकनीकों के साथ जैविक खेती को एक नया आयाम दे रही हैं। इन्होंने 50 एकड़ से भी ज्यादा भूमि को संरक्षित किया है और उसमें कई तरह की वैरायटी के चावल और सब्जियां उगाने का काम करती हैं। राही बाई का एक सीड बैंक भी है, जिसमें वह बीजों का संरक्षण करती हैं। यह बीज कम सिंचाई में भी किसानों को अच्छी फसल देते हैं। इससे पहले राष्ट्रपति के हाथों इन्हें नारी शक्ती सम्मान भी मिल चुका है।

पद्मभूषण पुरस्कार

आनंद महिंद्राट्रेड एंड इंडस्ट्री

पद्मश्री पुरस्कार

नामक्षेत्र
जहीर खानखेल
पोपट राव पवारसमाज सेवा
डॉ. रमन गंगाखेडकरविज्ञान एवं इंजी.
करण जोहरकला (फिल्म निर्देशक)
सरिता जोशीकला
एकता कपूरकला (निर्देशन)
कंगना रनौटकला
अदनान सामीकला
सैयद मेहबूब शाह कादरीसमाज सेवा
डॉ. सांद्रा डेसा सौजाचिकित्सा
सुरेश वाडकरकला