Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें दिग्विजय ने BJP पर लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप, शिवराज ने किया पलटवार,...

दिग्विजय ने BJP पर लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप, शिवराज ने किया पलटवार, कहा- झूठ बोलकर सनसनी फैलाना दिग्गी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर खरीद-फरोख्त करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए विधायकों को फोन कर 25 से 35 करोड़ तक का ऑफर दे रहे हैं। सनसनी खेज बयान आने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने पलवार करते हुए कहा कि झूठ बोलकर सनसनी फैलाना दिग्गी की आदत रही है।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि “मैं बिना तथ्यों के कोई आरोप नहीं लगाता। शिवराज और नरोत्तम में सहमति बन गई है। एक मुख्यमंत्री और दूसरा डिप्टी सीएम बनने का सपना देख रहे हैं। शिवराज और नरोत्तम कांग्रेस विधायकों को फोन कर रहे हैं और खुलेआम कांग्रेस के विधायकों को 25 से 35 करोड़ का ऑफर कर रहे हैं। 5 करोड़ अभी ले लो, दूसरी किश्त राज्यसभा चुनाव में और तीसरी किश्त सरकार गिराने (फ्लोर टेस्ट) के बाद दी जाएगी।”

दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति ​गरमा गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि आज दिग्विजय सिंह के पास कोई दंगा भड़काने वाला मु्द्दा नहीं होगा, न ही देश के लिए घातक होने वाला कोई मुद्दा होगा। इसलिये अनर्गल आरोप लगा रहे है।

इस पूर्व मुख्यमंत्री ​शिवराज सिंह चौहाने के कहा कि झूठ बोलकर सनसनी फैलाना दिग्विजय सिंह की आदत रही है। इस आरोप पर गोपाल भार्गव ने कहा कि दिग्विजय सिंह अगर किसी विधायक की बोली लगाते हैं तो उससे बड़ा अपमान किसी जनप्रतिनिधि का नहीं हो सकता। मध्य प्रदेश की यह संस्कृति कभी नहीं रही है।