Home धर्म - ज्योतिष Karwa Chauth, Moonrise Timing Today: आज कब निकलेगा चांद? देखें दिल्ली, नॉएडा,...

Karwa Chauth, Moonrise Timing Today: आज कब निकलेगा चांद? देखें दिल्ली, नॉएडा, गुरुग्राम, मुंबई, पुणे, लखनऊ का चंद्रोदय समय

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Karwa Chauth 2022 Moon Rising Time: आज पूरे देश में करवा चौथ मनाया जा रहा है. चंद्रमा के दर्शन और जल ​अर्पित किए ​बिना यह व्रत पूरा नहीं होता है. इस वजह से इस व्रत में चंद्रमा की महत्ता है. जानते हैं कि आज करवा चौथ के अवसर पर देश के प्रमुख शहरों में चांद कब निकलेगा.

हाइलाइट्स

चंद्रमा के दर्शन और जल ​अर्पित किए ​बिना यह व्रत पूरा नहीं होता है.
करवा चौथ पर चंद्रमा की पूजा करने से मन की चंचलता दूर होती है.
चंद्रमा को आयु, सुख और समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है.

Karwa Chauth 2022 Moon Rising Time: आज पूरे देश में करवा चौथ मनाया जा रहा है. सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखी हैं और नियमपूर्व​क इसे कर रही हैं. करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है. माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है, लेकिन बिना चंद्रमा के दर्शन और जल ​अर्पित किए ​बिना यह व्रत पूरा नहीं होता है. इस वजह से करवा चौथ व्रत में चंद्रमा की महत्ता बढ़ जाती है. इस कारण जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं, उनको आज के दिन चांद के निकलने का भी बेसब्री से इंतजार होता है. वैसे भी यह कृष्ण पक्ष चल रहा है तो इसमें चांद देर से निकलता है. निर्जला व्रत में प्यास लगती है, हर व्रती चाहती है कि चांद जल्दी निकले और व्रत को पूर्ण किया जाए. आइए दृक पंचांग की मदद से जानते हैं कि आज करवा चौथ के अवसर पर देश के प्रमुख शहरों में चांद कब निकलेगा.

करवा चौथ 2022 प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय
शहर – चंद्रोदय समय
दिल्ली: रात 08:09 बजे

मुंबई: रात 08:48 बजे

कोलकाता: शाम 07:37 बजे

चेन्नई: रात 08:29 बजे

देहरादून: रात 08:02 बजे

लखनऊ: शाम 07:58 बजे

कानपुर: रात 08:01 बजे

गुड़गांव: रात 08:11 बजे

चंडीगढ़: रात 08:06 बजे

शिमला: रात 08:04 बजे

जम्मू: रात 08:09 बजे

श्रीनगर: रात 08:06 बजे

पटना: शाम 07:44 बजे

रांची: शाम 07:48 बजे

भोपाल: रात 08:21 बजे

रायपुर: रात 08:07 बजे

इंदौर: रात 08:28 बजे

जयपुर: रात 08:19 बजे

उदयपुर: रात 08:33 बजे

जोधपुर: रात 08:32 बजे

गांधीनगर: रात 08:40 बजे

अहमदाबाद: रात 08:41 बजे

पुणे: रात 08:45 बजे

बेंगलूरु: रात 08:40 बजे

हैदराबाद: रात 08:28 बजे

तिरुवनन्तपुरम: रात 08:51 बजे

भुवनेश्वर: शाम 07:52 बजे

दिसपुर: शाम 07:15 बजे

ईटानगर: शाम 07:06 बजे

तिरुवनन्तपुरम: रात 08:51 बजे

करवा चौथ पर चांद का महत्व
1. करवा चौथ की रात चंद्रमा को जल में दूध, अक्षत्, सफेद फूल डालकर अर्घ्य देते हैं. ऐसा करने से पति और प​त्नी के बीच प्रेम बढ़ता है.

2. चंद्रमा को आयु, सुख और समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है, इसलिए भी चंद्र देव की पूजा करते हैं. इससे वैवाहिक जीवन सुखमय होता है.

3. ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना गया है. करवा चौथ पर चंद्रमा की पूजा करने से मन की चंचलता दूर होती है. मन स्थिर रहता है. जीवन में सुख और शांति के लिए मन पर नियंत्रण जरूरी होता है.

4. चंद्रमा को अर्घ्य देने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है, इससे जीवन में सुख और सुविधाएं बढ़ती हैं. स्वास्थ्य भी अच्छा होता है, पति की आयु बढ़ती है.

5. चंद्रमा की पूजा करने से मन की नकारात्मकता दूर होती है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें NewsBharat24x7 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट NewsBharat24x7 हिंदी |